Posts

Showing posts from June, 2020

ज़िन्दगी का रंग और स्वाद

ज़िन्दगी का रंग और स्वाद क्यों किया बुरा और पाप आज क्यों बोला झूठ आज किसके लिए किया यह सब आज क्या ली थी इज़ाज़त उनसे इसके लिए चलो चिंतन करो इस पर आज ज़िन्दगी का रंग और स्वाद बदलेगा आज..!   कितना अच्छा कितना बुरा किया आज कितना पुण्य कितना पाप किया आज कितना सच कितना झूठ बोला आज यदि चिंतन हो जाय इन पर आज विश्वास रखो अपने आप पर आज ज़िन्दगी का रंग और स्वाद बदलेगा आज..! क्या करें, क्यों करें, किसको कितना करें चलो थोड़ा चिंतन करो इस पर आज यदि चिंतन से कुछ सूत्र मिला है तो इस सूत्र पर मंथन करो आज विश्वास रखो अपने आप पर आज ज़िन्दगी का रंग और स्वाद बदलेगा आज..! क्या किया है और क्या कर रहे हैं चलो थोड़ा चिंतन करो इस पर आज यदि कुछ समझ आया है चिंतन से तो इस चिंतन पर मंथन करो आज विश्वास रखो अपने आप पर आज ज़िन्दगी का रंग और स्वाद बदलेगा आज..!   लेखक एवं प्रस्तुति सुभाष वर्मा लेखक एवं पत्रकार loktantralive@hotmail.com  www.loktantralive.in

मज़दूर हूँ….मज़बूर नहीं

मैं मज़दूर हूँ मज़बूर नहीं...! ज़ीने का ज़ज़्बा हैं मुझमें ज़िंदा हूँ मैं ज़िंदा लाश नहीं...! ऊपर आसमान है नीचे तपती ज़मीन है मंज़िल है दूर लेकिन हौसला उससे बड़ा है...! कोई देता नहीं सब मांगते हैं यहाँ लक्ष्य दूर है लेकिन पैर भी तो साथ हैं...! नीयत साथ है और नियति को सलाम है...! यात्री भी हूँ मैं और अपनों का सारथी भी हूँ मैं...! झूठा है तेरा वादा गन्दा है तेरा इरादा कैसे भरोसा करूँ तुझ पर...! ज़रूरतें हैं मेरी कम जी लूँगा कहीं भी लेकिन यहाँ नहीं कभी नहीं...! इंसान हूँ मैं भी इंसानियत जीता हूँ...! मैं मज़दूर हूँ-मज़बूर नहीं…! लेखक एवं प्रस्तुति सुभाष वर्मा लेखक एवं पत्रकार loktantralive@hotmail.com www.loktantralive.in