Posts

Showing posts from July, 2020

ज़िन्दगी का मतलब

                 ज़िन्दगी का मतलब ज़िन्दगी में ज़िन्दगी का कीड़ा घुस गया जिज्ञासु मन व्याकुल हो चला   जानने को ज़िन्दगी का मतलब क्या है...! टीचर ने बताया ज़िन्दगी का मतलब पढ़ाई...! माँ ने बताया ज़िन्दगी का मतलब अच्छी सेहत ...! पिता ने बताया ज़िन्दगी का मतलब भविष्य बनाओ...! बड़ों ने बताया ज़िन्दगी का मतलब संघर्ष है...! बॉस ने बताया ज़िन्दगी का मतलब खूब काम करो...! बीबी ने बताया ज़िन्दगी का मतलब पैसे खूब लाओ...! बच्चों ने बताया ज़िन्दगी का मतलब हमें मौज़ कराओ...! पंडित ने बताया ज़िन्दगी का मतलब दान दक्षिणा देते रहो...! संगठन ने बताया ज़िन्दगी का मतलब सेवा करो...! बुद्धिजीवी ने बताया ज़िन्दगी का मतलब चिंतन एवं मंथन करो...!   कुछ अनुभवी लोगों ने बताया   ज़िन्दगी का मतलब सिसकना और घिसटना है...! दार्शनिक ने बताया ज़िन्दगी का मतलब भिखारी और आश्रित...! दोस्तों ने बताया यूं ज़िन्दगी बर्बाद मत करो जिन्

कुछ नहीं हो सकता

                        कुछ नहीं हो सकता जिस देश में कुछ भी हो सकता है उस देश का कुछ नहीं हो सकता ...! जिस देश में अनपढ़ शिक्षामंत्री हो बीमार स्वास्थ मंत्री हो अपराधी रक्षा मंत्री हो उस देश का कुछ नहीं हो सकता ...! जिस देश की जनता लोभी हो प्रशासन भ्रष्टाचारी हो नेता शातिर हो उस देश का कुछ नहीं हो सकता ...! जिस देश में रक्षक ही भक्षक हो मौत मंहगी हो ज़िन्दगी सस्ती हो सच पापी हो झूठ सच्चा हो उस देश का कुछ नहीं हो सकता...! जिस देश में शिक्षित मूर्खों की ज़मात हो अनुभवी मूर्खों की ज़मात हो आँख के अंधे हों उस देश का कुछ नहीं हो सकता...! जिस देश में सच पर झूठ भारी हो धर्म पर अधर्म भारी हो अपराध कोई और करे अपराधी कोई और हो उस देश का कुछ नहीं हो सकता...! जिस देश में अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता की मानसिकता हो उस देश का कुछ नहीं हो सकता...! जिस देश में न्याय बिकाऊ हो   वोट बिकाऊ हो मीडिया बिकाऊ हो नेता बिकाऊ हो उस देश का कुछ नहीं हो सकता...! जिस देश में नेता बिक सकता है वह देश भी बिक सकता ह