कुछ नहीं हो सकता


                        कुछ नहीं हो सकता
जिस देश में
कुछ भी हो सकता है
उस देश का कुछ नहीं हो सकता ...!

जिस देश में
अनपढ़ शिक्षामंत्री हो
बीमार स्वास्थ मंत्री हो
अपराधी रक्षा मंत्री हो
उस देश का कुछ नहीं हो सकता ...!

जिस देश की
जनता लोभी हो
प्रशासन भ्रष्टाचारी हो
नेता शातिर हो
उस देश का कुछ नहीं हो सकता ...!

जिस देश में
रक्षक ही भक्षक हो
मौत मंहगी हो
ज़िन्दगी सस्ती हो
सच पापी हो
झूठ सच्चा हो
उस देश का कुछ नहीं हो सकता...!

जिस देश में
शिक्षित मूर्खों की ज़मात हो
अनुभवी मूर्खों की ज़मात हो
आँख के अंधे हों
उस देश का कुछ नहीं हो सकता...!

जिस देश में
सच पर झूठ भारी हो
धर्म पर अधर्म भारी हो
अपराध कोई और करे
अपराधी कोई और हो
उस देश का कुछ नहीं हो सकता...!

जिस देश में
अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता
की मानसिकता हो
उस देश का कुछ नहीं हो सकता...!

जिस देश में
न्याय बिकाऊ हो  
वोट बिकाऊ हो
मीडिया बिकाऊ हो
नेता बिकाऊ हो
उस देश का कुछ नहीं हो सकता...!

जिस देश में
नेता बिक सकता है
वह देश भी बिक सकता है
उस देश का कुछ नहीं हो सकता...!

लेखक एवं प्रस्तुति 
सुभाष वर्मा 
svermamedia@hotmail.com

Comments

Popular posts from this blog

आज का नेता - ऑन रिकार्ड (व्यंग)

देश बदल रहा है-I

ज़िन्दगी का मतलब